पुरी तट से टकराया चक्रवात💨 फोनी - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

LIVEN

खबरें जो सच बोले

Friday, 3 May 2019

demo-image

पुरी तट से टकराया चक्रवात💨 फोनी

IMG-20190503-WA0009

चक्रवाती तूफान फोनी ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। वहां 175 किलो मीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है। तूफान पूरी तरह से कुछ घंटो में पहुंच जाएगा। 'फोनी' के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण तटीय इलाकों के निचले क्षेत्रों से आठ लाख लोगों को निकालने के लिए बुधवार को एक व्यापक अभियान शुरू किया गया जो अब तक जारी है।

यहां देखें वीडियो

       

पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। नौसेना ने राहत के लिए अपने पोत और कर्मियों को तैनात कर दिया है। साथ ही समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। भुवनेश्वर से मध्यरात्रि से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कोलकाता हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात 9।30 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। कोलकाता की 200 से अधिक उड़ानें रद्द रहेंगी।

गृह मंत्रालय ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और जिस किसी को भी चक्रवात फानी के दौरान किसी भी तरह की सहायता या अपडेट की आवश्यकता है, वह हेल्पलाइन नंबर 1938 पर कॉल कर सकता है। गुरुवार रात गोपालपुर, पुरी, भुवनेश्वर, पारादीप, चंदबली, बालासोर, कलिंगपटनम में तेज हवाएं चलीं और रात भर तेज बारिश भी हुई। आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हुई।

ओडिशा सरकार ने पिछले 24 घंटों में कम से कम 8 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है और जनता से घर के अंदर रहने की अपील की है। तटीय जिलों के निचले और चपेट में आने वाले क्षेत्रों के लोगों को 880 चक्रवात केंद्रों, स्कूल और कॉलेज की इमारतें और अन्य ठिकानों जैसे सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages