3 मई को पुरी तट पर टकरायेगा ‘फनी तूफ़ान' , झारखंड में भी अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

LIVEN

खबरें जो सच बोले

Thursday, 2 May 2019

demo-image

3 मई को पुरी तट पर टकरायेगा ‘फनी तूफ़ान' , झारखंड में भी अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

 रांची। साइक्लोन फनी तीन मई को ओड़िशा के पुरी तट पर टकरायेगा. मौसम विभाग ने इससे संबंधित बुलेटिन जारी कर दिया है। यहां इसकी गति 175 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 
IMG-20190502-WA0013

मौसम विभाग ने झारखंड और आसपास के राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। झारखंड पर भी इसका असर पड़ेगा। तीन और चार मई को साइक्लोन काफी असरदार होगा।   झारखंड में इसका असर दो मई से दिखने लगेगा चार मई की शाम में यह वृहत साइक्लोन में बदल जायेगा। इस दौरान की हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर हो सकती है। पांच मई से इसके डीप डिप्रेशन में बदलने का पूर्वानुमान किया गया है। इस दौरान इसकी गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। 
झारखंड में इसका असर दो मई से दिखने लगेगा। आकाश में बादल आ जायेंगे। कुछ स्थानों में बारिश भी हो सकती है। तीन मई को सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, जमशेदपुर के इलाके में ज्यादा असर रहेगा। यहां तेज बारिश भी हो सकती है। चार मई को संताल परगना के जिलों में व्यापक असर होने की उम्मीद है। तटवर्ती इलाकों को सतर्क रहने का आदेश मौसम विभाग ने ओड़िशा और बंगाल के तटवर्ती इलाकों को सतर्क रहने का आदेश जारी किया है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। लोगों से भी कम से कम बाहर निकलने को कहा गया है।  20 सेंटीमीटर तक बारिश का अनुमान  झारखंड में भी अलर्ट भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने कहा है कि ओड़िशा में दो मई से ही इसका असर दिखने लगेगा। तीन मई से इस इलाके में भारी बारिश हो सकती है। करीब 20 सेंटीमीटर तक बारिश का अनुमान है।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages