WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए-नए अपडेट पेश करता है. कंपनी जल्द ही अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक और तोहफा लॉन्च करने वाली है. WaBetaInfo ने बताया कि वॉट्सऐप अपने डूडल फीचर में बदलाव करने जा रहा है. वाबीटाइन्फो के ट्वीट के मुताबिक एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जल्द ही डूडल फीचर में इमोजी और स्टिकर्स में Search बार जोड़ा जाएगा. फिलहाल जब भी हम किसी को फोटो भेजते हुए जब उसमें डूडल (एडिट में दिए गए टूल्स) का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें स्टिकर्स और इमोजी की पूरी लिस्ट आ जाती है. हमें फोटो पर कोई भी डूडल लगाकर भेजने के लिए इस लिस्ट में से ढूढ़ना पड़ता है. मगर इस अपडेट के बाद ऊपर के तरफ सर्च का ऑप्शन मिलेगा जिससे यूजर सर्च करके कोई भी स्टिकर या इमोजी लगा सकते हैं. इससे पहले WaBetaInfo पर कुछ WhatsApp यूजर्स ने बग की शिकायत की थी. यूज़र्स ने कहा कि उन्हें प्रोफाइल पर नाम अपडेट करने में दिक्कत आ रही है. यूज़र्स ने ट्वीट कर बताया कि जहां प्रोफाइल का नाम लिखा जाता है, उसके सामने की बोर्ड दिखाई दे रहा है, जो कि पहले नहीं था. पहले नाम लिखने के सामने Emoji का ऑप्शन आता है. इसमें से कुछ WhatsApp यूजर्स ने तो ट्वीट कर पूछा कि कहीं ये नया फीचर तो नहीं, जिसमें इमोजी के बजाए की बोर्ड दिखाई दे रहा है.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment