भारत ने पहले गोल रहित क्वार्टर के बाद चार गोल करके मंगलवार को इपोह (मलेशिया) में सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को 4-2 से शिकस्त देकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया. सुमित कुमार ने 17वें मिनट, सुमित कुमार जूनियर ने 27वें मिनट, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और मंदीप सिंह ने 58वें मिनट में भारत के लिए गोल दागे. राजी रहीम ने मेजबान टीम के लिए 21वें और फिरहान अशारी ने 57वें मिनट में गोल किए. दो जीत और एक ड्रॉ से भारत सात अंक लेकर तालिका में कोरिया (सात अंक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया. भारत ने पहले मैच में जापान को 2-0 से शिकस्त दी थी और कोरिया से 1-1 ड्रॉ खेला था. भारतीय टीम बुधवार को कनाडा से भिड़ेगी। मलेशिया ने पांचवें मिनट में ही पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन भारतीय गोलपोस्ट पर खड़े कृष्ण बी पाठक ने शानदार बचाव किया. सुरेंद्र कुमार भारतीय बैकलाइन के मुख्य खिलाड़ी बने रहे और उन्हें अनुभवी बीरेंद्र लकड़ा का पूरा साथ मिला. वरुण कुमार ने पास को सर्कल के ऊपर भेजा, लेकिन यहां खिलाड़ी विफल रहे. पर सुमित ने सही डिफ्लेशन से भारत ने 17वें मिनट में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. मंदीप ने भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाने में मदद की लेकिन टीम बढ़त दोगुनी नहीं कर सकी. मलेशिया ने जल्द ही मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और राजी रहीम ने घरेलू दर्शकों को निराश नहीं किया जिससे मलेशियाई टीम 21वें मिनट में बराबरी पर पहुंच गई. सुमित कुमार जूनियर ने 27वें मिनट में मलेशियाई गोलकीपर हरीरी रहमान को पछाड़ते हुए गोल कर दिया. तीसरा क्वार्टर काफी तेज रहा जिसमें दोनों टीमें जवाबी हमले कर रही थीं. भारत ने मलेशियाई डिफेंस में कई बार सेंध लगाई और मंदीप सिंह फिर टीम के लिए फायदेमंद रहे जिन्होंने एक और अहम पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार ने मजबूत फ्लिक से गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया. मलेशिया ने इसके बाद कई प्रयास किए लेकिन कृष्ण गोलपोस्ट में काफी सतर्क रहे, चौथे क्वार्टर में फिरहान अशरी ने 57वें मिनट में गोल कर अंतर को कम किया. पर अगले ही मिनट में मंदीप सिंह ने चौथा गोल टीम को जीत दिलाई.https://ift.tt/eA8V8J Sultan Azlan Shah Cup 2019 : मलेशिया को 4-2 से हराकर भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा
Wednesday, 27 March 2019
Sultan Azlan Shah Cup 2019 : मलेशिया को 4-2 से हराकर भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment