फिल्मों में काम करने का सपना बहुत लोग देखते हैं. लेकिन कामयाब कुछ लोग ही हो पाते हैं. कहीं आप कामयाब हो भी गए तो आपका करियर कितने दिन चले यह भी आपको पता नहीं होता. कुछ ऐसी ही कहानी फिल्म ‘पटियाला हाउस’ में काम कर चुके सवि सिद्धू यानी त्रिलोचन सिंह सिद्धू की भी है. त्रिलोचन सिंह सिद्धू ने कई बड़ी फिल्मों में बेहद अहम रोल निभाएं हैं. लेकिन इन दिनों उनके हालत कुछ ठीक नहीं है. त्रिलोचन के हालात ने उन्हें एक बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड बना दिया. तमाम फिल्मों में काम करने के बाद भी उनके पास पैसों की कमी है. हाल ही में सवि सिद्धू ने फिल्म कंपैनियन हिंदी से अपनी खास बात चीत में बताया कि अपने शुरुआती दिनों में उनकी मुलाकात निर्देशक अनुराग कश्यप से हुई थी. जिसके बाद उन्हें अनुराग ने उन्हें अपनी फिल्म 'पांच' में काम करने का मौका दिया लेकिन वो फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई. जिसके कुछ दिनों बाद अनुराग ने उन्हें अपनी फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में भी जगह दी. इस फिल्म में सवि सिद्धू ने कमिश्नर सामरा का किरदार निभाया था. इतना ही नहीं एक्टर ने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘पटियाला हाउस’ में भी काम किया है. [ यह भी पढ़ें: Buzz: ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने पर बोले सलमान खान, कहा ''मैं नहीं चाहता था ये फिल्म ईद पर रिलीज हो', पढ़ें ] इतना ही नहीं सवि सिद्धू आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बेवकूफियां’ में भी नजर आ चुके हैं. इस खास इंटरव्यू के दौरान सवी ने बताया कि वो फिर से फिल्मों की दुनिया में लौटना चाहते हैं. लेकिन अब उनके पास नई फिल्म देखने का समय और पैसे दोनों नहीं है. बीते कुछ साल में उनके परिवार के लोगों की मौत से वो टूट गए हैं. जिस वजह से वो अब अकेले हैं. वो मानते हैं कि वो बहुत जल्द फिल्मों में लौटेंगे.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
On Wednesday, Uddhav Thackeray received a body blow when Maharashtra Speaker Rahul Narwekar held that the Eknath Shinde-led faction was the ...
-
Founder president of YSR Telangana Party and sister of Andhra Pradesh Chief Minister Jagan Mohan Reddy, YS Sharmila, will be joining the Con...
-
It almost sounds like a television show, but, in fact, it’s reality. As Jharkhand chief minister Hemant Soren prepares to appear before the...
No comments:
Post a Comment