एमेजॉन प्राइम की अपनी दूसरी ऑरिजनल वेब सीरीज मिर्जापुर ने रिलीज होते दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाली है. जिसके बाद अब दर्शक 'मिर्जापुर 2' का इंतजार कर रहे हैं. मिर्जापुर का हर किरदार इस वक्त फेमस हो चुका है. फिर चाहे वो कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी हों या फिर गुड्डू भैया के किरदार में अली फजल हों. ऐसे में अब इस वेब सीरिज में एक नए शेर के नाम जुड़ गया है. जी हां अब इस वेब सीरीज में हमें शरद शुक्ला के किरदार में अंजुम शर्मा नजर आएंगे. जो इन माफियाओं की दुनिया में बवाल मचाने मिर्जापुर में आएंगे. अंजुम इस वेब सीरीज के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हैं. [ यह भी पढ़ें: कंगना के आरोप पर आमिर खान ने कहा, ‘मैं उनसे मिलूंगा तो जरूर पूछूंगा’ ] आपको बता दें, इस वक्त 'मिर्जापुर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जारी है. यह सीरिज इस साल के अंत तक रिलीज होगी. अंजुम इससे पहले फरहान अख्तर की फिल्म वजीर और सलम डॉग मिलेनियर समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के अमेरिकी राजनयिक ब्रेट मैकगर्क ने अपने इस्तीफे में कहा कि सीरिया में आतंकवादी भाग रहे हैं, लेकिन हारे नहीं हैं और अम...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
No comments:
Post a Comment