मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) 4जी ने डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में फिर सबको पछाड़ दिया है. दूरसंचार नियामक के फरवरी महीने के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक औसत 4G डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो ने फिर बाजी मारी है. फरवरी महीने में Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 20.9 MBPS दर्ज की गई, जो जनवरी महीने की 18.8 MBPS स्पीड से कहीं ज्यादा है. पिछले वर्ष यानी 2018 में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर का तमगा भी रिलायंस जियो के पास ही था. जियो की डाउनलोड स्पीड पूरे वर्ष सबसे अधिक मापी गई थी. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल की डाउनलोड स्पीड फरवरी में 9.5 MBPS से गिरकर फरवरी में 9.4 MBPS हो गई है. हलांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के कारोबार का विलय हो गया है और वो अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं. पर ट्राई ने दोनों नेटवर्क की डाउनलोड, अपलोड स्पीड को अलग-अलग दिखाया है. वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 6.7 MBPS से मामूली रुप से बढ़कर फरवरी में 6.8 MBPS हो गई है. आइडिया ने भी जनवरी की 5.5 MBPS स्पीड में मामूली सुधार दर्ज किया है. फरवरी के महीने में उसकी औसत डाउनलोड स्पीड 5.7 MBPS हो गई है. फरवरी में वोडाफोन ने 4जी अपलोड स्पीड में नंबर एक का ताज हासिल किया है. पहला स्थान उसने आइडिया को पीछे धकेल कर पाया है. जनवरी में आइडिया अपलोड स्पीड में नंबर एक पर थी. वोडाफोन की 4जी अपलोड स्पीड पिछले माह के 5.4 MBPS से बढ़कर फरवरी में 6.0 MBPS दर्ज की गई. फरवरी में आइडिया और एयरटेल नेटवर्क की औसतन 4जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट देखी गई. आइडिया की 4जी अपलोड स्पीड 5.6 MBPS और एयरटेल की 3.7 MBPS रही. जबकि Jio की औसत अपलोड स्पीड में सुधार देखा गया. यह फरवरी में 4.5 MBPS रही. ट्राई द्वारा औसत स्पीड की गणना आंकड़ों के आधार पर की जाती है जो वास्तविक समय के आधार पर माईस्पीड एप्लिकेशन (Myspeed Application) की मदद से जुटाया जाता है. (डिस्क्लेमरः फ़र्स्टपोस्ट हिंदी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है)
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment