सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ से जुड़ी हुई एक अहम खबर सामने आ रही है. इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है और इसे करीब दो महीने पीछे खिसका दिया है. पहले ये फिल्म 17 मई को की रिलीज होने वाली थी. ‘जबरिया जोड़ी’ की रिलीज डेट बदली सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. पहले ये फिल्म 17 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसी दिन अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्ममेकर्स ने समझदारी वाला फैसला लेते हुए इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है. अब ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज की जाएगी. Sidharth Malhotra and Parineeti Chopra... #JabariyaJodi release date finalised: 12 July 2019... Directed by Prashant Singh... Produced by Shobha Kapoor, Ekta Kapoor and Shaailesh R Singh. pic.twitter.com/MUHpIfobuF — taran adarsh (@taran_adarsh) March 4, 2019 पकड़वा विवाह पर बनी है फिल्म आपको बता दें कि, सिद्धार्थ और परिणीति दूसरी बार साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे. इससे पहले दोनों साल 2014 में आई फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में साथ नजर आ चुके हैं. ये फिल्म बिहार के कुप्रथा पकड़वा विवाह पर आधारित है. फिल्म को प्रशांत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के अलावा अपारशक्ति खुराना भी नजर आने वाले हैं.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के अमेरिकी राजनयिक ब्रेट मैकगर्क ने अपने इस्तीफे में कहा कि सीरिया में आतंकवादी भाग रहे हैं, लेकिन हारे नहीं हैं और अम...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
No comments:
Post a Comment