कप्तान आर अश्विन के मांकडिंग विवाद में फंसे होने के बीच किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के अपने अगले मैच में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उसके घर में खेलेगी. अश्विन ने जोस बटलर को मांकडिंग आउट करके विवाद को जन्म दे दिया, लेकिन उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स पर 14 रन से जीत दर्ज की. बटलर ने 43 गेंद में 69 रन बना लिए थे और टीम 185 रन का लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद रॉयल्स के आठ विकेट 62 रन के भीतर गिर गए और पंजाब ने जयपुर में पहली जीत दर्ज की. अश्विन ने जो किया, वह नियम के दायरे में था, लेकिन इससे बड़ा विवाद पैदा हो गया. राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत और महान स्पिनर शेन वार्न ने अश्विन की हरकत को शर्मनाक और खेलभावना के विपरीत बताया. इस अनचाहे विवाद के बीच अब देखना यह होगा कि अश्विन और उनकी टीम ईडन गार्डेंस पर कैसे नए सिरे से आगाज करती है. पंजाब के लिए जहां क्रिस गेल ने 47 गेंद में 79 रन बनाए, वहीं केकेआर के लिए जमैका के ही आंद्रे रसेल शानदार फॉर्म में हैं. दोनों की टक्कर देखने लायक होगी. गेल ने धीमी शुरुआत की लेकिन बाद में अपने असली तेवर दिखाए. पहले केकेआर के लिए खेल चुके गेल ईडन गार्डेंन से वाकिफ हैं और स्पिनरों पर निर्भर केकेआर के आक्रमक को धता बताना चाहेंगे. दूसरी ओर रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंद में नाबाद 49 रन बनाकर केकेआर को जीत दिलाई थी. उस मैच में केकेआर के स्टार स्पिनर और आक्रामक सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण की ऊंगली में चोट लगी. केकेआर खेमा उनके फिट होने की दुआ कर रहा होगा. इस मैच के बाद केकेआर को अगले चार मैच बाहर खेलने हैं और 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने वे ईडन गार्डेंस लौटेंगे.https://ift.tt/eA8V8J IPL 2019 : मांकडिंग विवाद के बीच किंग्स इलेवन पंजाब का सामना होगा कोलकाता नाइट राइडर्स से
Tuesday, 26 March 2019
Home
SPORTS
IPL 2019 : मांकडिंग विवाद के बीच किंग्स इलेवन पंजाब का सामना होगा कोलकाता नाइट राइडर्स से

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment