आईपीएल की गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को सत्र से पहले करारा झटका लगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे. दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा कि एंगिडी को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे के दौरान गेंदबाजी करते हुए परेशानी हुई और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी रोक दी. मूसाजी ने कहा, ‘स्कैन में मांसपेशियों में खिंचाव के ग्रेड दो का खुलासा हुआ है जिसके लिये उन्हें चार हफ्ते के आराम की जरूरत होगी। इसके बाद विश्व कप तक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम चलेगा.’ South Africa pacers @AnrichNortje02 and @NgidiLungi have been ruled out of #IPL2019 due to injury.https://t.co/qDgbhK6lQd — ICC (@ICC) March 20, 2019 आईपीएल का पहला मुकाबला 23 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बीत 23 मारच को चेन्नई में खेला जाएगा. एमएस धोनी और विराट को कोहली की कप्तानी वाली इन टीमों के बीच मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का आगाज होगा.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment