बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक और एक्टर तिग्मांशु धूलिया इन दिनों अपनी आगामी रिलीज को तैयार फिल्म 'मिलन टॉकीज' के प्रमोशन में लागातार व्यस्त चल रहे हैं. ऐसे में तिग्मांशु ने फिल्म एक्टर इरफान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. तिग्मांशु ने एक खास इंटरव्यू में बताया है कि इरफान कब फिल्मों में वापस लौटने वाले हैं. और अब उनकी तबियत कैसी है. तिग्मांशु कहते हैं '' इरफान के लंदन से देश लौटने के बाद मैं उनसे मिला हूं. जहां अब इरफान पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं. इरफान ने मुझे खुद कहा है कि वो बहुत जल्द अपनी फिल्म ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.'' आपको बता दें, इरफान खान हाल ही में लंदन से न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का इलाज कराके भारत वापस लौटे हैं. पिछले साल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इरफान खान ने अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था. [ यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन के साथ जल्द ही नजर आएंगी सारा अली खान, इस फिल्म में हुई एंट्री ] इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' की बात करें तो इस फिल्म में पहले इरफान के साथ करीना कपूर खान नजर आने वाली थीं. लेकिन फिल्म के निर्माताओं को करीना की फीस कुछ ज्यादा लगी जिस वजह से करीना ने इस फिल्म को छोड़ दिया है. ऐसे में अब खबर है कि राधिका आप्टे इस फिल्म में नजर आ सकती हैं.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Even as I write this and even as the Karnataka High Court continues to livestream the Udupi hijab case, the “case” itself has proceeded alon...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
"The government is committed to removing the cobwebs that come in the way of rapid industrialisation. We will work towards making India...
No comments:
Post a Comment