विद्युत जामवाल जल्द ही फिल्म ‘कमांडो 3’ में नजर आने वाले हैं. पिछले साल ही ये फिल्म फ्लोर पर चली गई थी. इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हुई थी. इस फिल्म में विद्युत एक बार फिर से हाई लेवल एक्शन करते हुए नजर आएंगे. फिल्म से जुड़ी हुई अब एक और जानकारी सामने आ रही है. ‘कमांडो 3’ का टीजर हुआ रिलीज विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म ‘कमांडो 3’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में विद्युत जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म की कहानी साल 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट और 26/11 हमले के इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है. फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि किस तरह हमारी फौज और पुलिस घातक और फिदायीन हमलों की बारीकी से जांच करती है. इस फिल्म में आतंकी हमलों के गुनहगारों को पकड़ने के लिए चलाए गए कोवर्ट एक्शन को बारीकी से दिखाया जाएगा. Vidyut Jammwal in #Commando3... Costars Adah Sharma, Angira Dhar and Gulshan Devaiah... Third instalment in #Commando series is directed by Aditya Datt... Vipul Amrutlal Shah production... Reliance Entertainment presentation... 20 Sept 2019 release. pic.twitter.com/rflrkrPk7B — taran adarsh (@taran_adarsh) March 4, 2019 एक नए मिशन पर हैं विद्युत आपको बता दें कि, इससे पहले की आई फिल्म ‘कमांडो’ और ‘कमांडो 2’ को लोगों ने काफी पसंद किया था, जिसे देखते हुए ही निर्माताओं ने इसके तीसरे पार्ट को बनाने की सोची. इस बार फिल्म में विद्युत जामवाल बम ब्लास्ट के गुनहगारों को पकड़ने के मिशन पर हैं.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के अमेरिकी राजनयिक ब्रेट मैकगर्क ने अपने इस्तीफे में कहा कि सीरिया में आतंकवादी भाग रहे हैं, लेकिन हारे नहीं हैं और अम...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
No comments:
Post a Comment