चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जमानत के लिए दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है. शुक्रवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने चारा घोटाला मामलों में जमानत का अनुरोध करने वाली लालू की अपील पर सुनवाई करते हुए सीबीआई से दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है. Supreme Court issues notice to CBI on bail plea filed by Rashtriya Janata Dal (RJD) chief Lalu Prasad Yadav seeking bail in 3 fodder scam cases.A bench headed by Chief Justice Ranjan Gogoi sought response from CBI within two weeks. Yadav sought bail on medical grounds (file pic) pic.twitter.com/9ou2UuZXv5 — ANI (@ANI) March 15, 2019 लालू ने झारखंड हाईकोर्ट के 10 जनवरी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका दाखिल की थी. झारखंड हाईकोर्ट ने तीनों मामलों में लालू को जमानत नहीं दी थी. बता दें कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं. कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू का यहां इलाज चल रहा है. यादव को इन तीनों मामलों में दिसंबर, 2017 में रांची जेल में बंद किया गया था. आरजेडी अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपनी उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया था. अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरजेडी नेताओं और समर्थकों की नजरें लालू यादव की इस जमानत याचिका पर कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है. उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से लालू को जमानत मिल जाएगी और वो जेल से बाहर आकर लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment