लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार जोरों पर है. सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक पार्टियों के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार चौर है' नारे की काट खोजते हुए बीजेपी ने एक नया कैंपेन शुरू किया है 'मैं भी चौकीदार'. इस कैंपेन के तहत बीजेपी से जुड़ें तमाम नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है. इन सबके बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चौकीदार के नाम पर बीजेपी को घेरने वालों पर निशाना साधा है. अनिल विज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लिखा है, तुम्हे तकलीफ हो रही है तो तुम भी अपने नाम के आगे ‘पप्पू’ लिख लो. हम बिल्कुल भी ऐतराज नहीं करेंगे. हमने अपने नाम के आगे #चौकीदार लिखा तुम्हे तकलीफ हो रही है । तुम भी अपने नाम के आगे #पप्पू लिख लो हम बिल्कुल भी एतराज नहीं करेंगे । — CHOWKIDAR ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) March 19, 2019 बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया, बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों ने भी खुद को देश का चौकीदार बताया. अब देखना ये है कि चौकीदार का नारा देकर बीजेपी इस चुनाव में इसे कितने वोट में बदल सकती है.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
Assembly Election जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने CRPF के काफिले पर IED ब्लास्ट किया जिसमें एक जवान जख्मी भी हुआ है
-
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आईईडी ब्लास्ट कर किया जिसमें एक जवान जख्मी भी हुआ है
No comments:
Post a Comment