भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत ने दुनिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त और ओलिंपिक चैंपियन चेन लोंग को हरा कर स्विस ओपन के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. 22वीं वरीयता प्राप्त प्रणीत ने सेमीफाइनल में रियो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट चेन लोंग को 21-18 और 21-13 से हराया.46 मिनट तक चले इस मैच में पहला गेम कुछ कांटे का रहा लेकिन दूसरे गेम में प्रणीत लगातार चेन लोंग पर हावी रहे. फाइनल में प्रणीत का मुकाबला चीन के शी युकी से होगा. लक्ष्य सेन चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारे उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी. एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य को चीन के वेंग होंगयांग के हाथों 9-21 21-12 17-21 से हार मिली. फाइनल में होंगयांग का सामना लियू हाइचाओ से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में मलेशिया के इस्कंदर जुल्करनैन को 21-9 20-22 21-16 से हराया.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
-
स्थानीय एवं नियोजन समिति की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य के अनुसूचित 13 जिलों में अगले 10 वर्षों तक संबं...
No comments:
Post a Comment