सलमान खान जल्द ही ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग खत्म की है. कुछ दिनों पहले ही ‘भारत’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्रेलर को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म का ट्रेलर अप्रैल के तीसरे हफ्ते में आ जाएगा. लेकिन अब एक और खबर सलमान खान से जुड़ी हुई सामने आ रही है, जिसे सुनकर फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे. जीजा के साथ करेंगे एक और फिल्म बहुत जल्द सलमान खान अपनी दो फिल्मों ‘दबंग 3’ और ‘इंशाअल्लाह’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. लेकिन इन फिल्मों की खबरों के बीच सलमान खान ने ये खुलासा कर दिया है कि वो अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री के साथ एक और फिल्म करेंगे, जो ‘भारत’ की ही तरह कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक होगी. सलमान खान हाल ही में मीडिया के सामने आए थे, जहां उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि वो कोरियन फिल्म ‘वेटरन’ का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसके राइट्स अतुल अग्निहोत्री के पास हैं. डिटेक्टिव के आस-पास घूमती है फिल्म आपको बता दें कि, साल 2015 में आई कोरियन फिल्म ‘वेटरन’ की कहानी एक ऐसे डिटेक्टिव के आस-पास घूमती है, जो एक सफल बिजनेसमैन के काले चिट्ठे खोलना चाहता है.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
On Wednesday, Uddhav Thackeray received a body blow when Maharashtra Speaker Rahul Narwekar held that the Eknath Shinde-led faction was the ...
-
Founder president of YSR Telangana Party and sister of Andhra Pradesh Chief Minister Jagan Mohan Reddy, YS Sharmila, will be joining the Con...
-
It almost sounds like a television show, but, in fact, it’s reality. As Jharkhand chief minister Hemant Soren prepares to appear before the...
No comments:
Post a Comment