दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग करने वाली हैं. दीपिका के इस फिल्म का हिस्सा बनन क बाद मेघना गुलजार काफी खुश हैं. मेघना ने हाल ही में दीपिका के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और बताया है कि उन्हें ये उम्मीद ही नहीं थी कि वो इस फिल्म के लिए हामी भरेंगी लेकिन जो हुआ उसने उनका दिल जीत लिया. मेघना ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट मेघना गुलजार ने दीपिका पादुकोण के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसे उन्होंने दीपिका के वेबसाइट पर भी शेयर किया है. अपने नोट में मेघना ने बताया है कि दीपिका से जब उन्होंने मिलने के लिए कहा वो पल उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने लिखा कि, ‘दीपिका से मिलना नसीब की बात थी. उनसे मुलाकात से पहले मेरे मन में कई तरह के ख्याल चल रहे थे कि शायद मैं उनके लिए जिस तरह की फिल्म का ऑफर लेकर जा रही हूं, उसे वो करने को तैयार न हों. और वो तैयार नहीं थीं. लगातार तीन इंटेंस फिल्में करने के बाद वो अब लाइटर मूड की फिल्में करना चाहती थीं. लेकिन मेरे पास उनके लिए लाइट और रोमांटिक स्क्रिप्ट नहीं थी. मेरी फिल्म की कहानी तो ऐसी महिला की थी जिसने जीवन में आई चुनौती को अपनी ताकत और हिम्मत से मात दी थी.’ #Chhapaak director Meghna Gulzar about Deepika Padukone pic.twitter.com/13867zS05R — Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) March 1, 2019 दीपिका हैं इस किरदार के लिए एकदम फिट मेघना ने आगे बताया कि, ‘दीपिका इस किरदार के लिए मुझे परफेक्ट लगीं. स्क्रिप्ट सुनने के बाद दीपिका ने पल भर में ही फिल्म, किरदार और मुझे स्वीकार लिया. उन्होंने मजाक में कहा कि वो इस किरदार को इसलिए करने के लिए तैयार हुईं क्योंकि उन्हें एक सीन में लाल मिर्च और नमक के साथ कैरी खाने का मौका मिलेगा.’
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment