टीवी इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे नकुल तिवाड़ी, जिनका इस इंडस्ट्री से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है, वो आज अपने दम पर ना सिर्फ टीवी की दुनिया में बल्कि बॉलीवुड में भी अपने टैलेंट के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रहे हैं. डीडी नेशनल के सीरियल आशियाना से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले नकुल ने स्टार प्लस के शो 'मोही एक ख्वाब के खिलने की कहानी' जैसे शोज में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और अब वो संजय मिश्रा, विजय राज जैसे धुरंधर एक्टर्स के साथ जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'वाह जिंदगी' में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे. हमने नकुल से ख़ास बात की. जिसके ख़ास अंश इस प्रकार हैं. नकुल अपने बारे में बताइये और एक्टिंग की दुनिया में कैसे कदम रखा आपने? मैं मूल रूप से बीकानेर (राजस्थान) से हूं. राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से स्कूली शिक्षा ली. मैंने अपनी इंजीनियरिंग पुणे से की है. वैसे मैं कराटे में ब्लैक बेल्ट होल्डर हूं लेकिन मैं हमेशा से क्रिकेटर बनना चाहता था. मॉडलिंग और एक्टिंग में मेरा सफर तब शुरू हुआ जब मैं कॉलेज में था. मुझे एक प्रतियोगिता के लिए अप्रोच किया गया और यह सब वहीं से शुरू हुआ..मैंने Mtv स्टाइल शो डाउन में mr.photogenic का पहला पुरस्कार जीता. उसके बाद कुछ शूटिंग और रैंप शो के लिए मुझे पुणे से मुंबई बुलाया गया और उसके बाद फिर ये सिलसिला चलता रहा. इस बीच, मुझे डीडी नेशनल के शो 'आशियाना' में अपना पहला ब्रेक एक मेन लीड के रूप में में मिला. 'आशियाना' के बाद से मैं मुंबई में ही रह रहा हूं और मैंने कुछ शानदार विज्ञापन, वेब सीरीज में काम किया है. 'मोही एक ख्वाब के खिलने की कहानी' के बाद आपने ब्रेक क्यों लिया? स्टार प्लस के शो 'मोही एक ख्वाब के खिलने की कहानी' के बाद भी मैं टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा रहा लेकिन एक्टिंग के साथ साथ मैं कुछ अलग भी करना चाहता था जिसकी वजह से मैं कुछ ज्यादा ही बीजी था. इसी बीच मैंने अपने समय और ऊर्जा को अपने पहले रेस्तरां पर लगाया जो कि लोखंडवाला इलाके में "अन्नियम" नाम से ओपन हो चुका है. बेहद ही कम समय मैं काफी लोकप्रिय भी हो गया है जिसकी मुझे बेहद ख़ुशी है. और अब आप बॉलीवुड में भी जल्द एंट्री करते हुए नजर आएंगे. उसके बारे में कुछ बताइये? जी हां, मैंने हाल ही में नवीन कस्तूरिया और संजय मिश्रा जी के साथ एक फिल्म की, जिसकी शूटिंग अहमदाबाद और राजस्थान में हुई थी, जो इस साल के मध्य में रिलीज़ होनी है. फिल्म का टाइटल "वाह ज़िन्दगी" है. वैसे अब मैं टेलीविज़न करने के लिए तैयार हूं, क्योंकि अब एनर्जी और ड्रीम्स काफी हाई हैं. आप किसे अपने इंस्पिरेशन मानते हैं? मेरे इंस्पिरेशन, मेरे पिता हैं. वह मेरे आदर्श हैं. उन्होंने मुझे हर चुनौती को हौसले के साथ स्वीकार करना सिखाया है. आपका लक्ष्य क्या है ? मेरे कई सपने हैं और मैं सभी पर काम कर रहा हूं. उम्मीद है जल्द मंजिल मेरे क़दमों में होगी. नकुल को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें. नकुल की फिल्म का ट्रेलर आप नीचे देख सकते हैं.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment