दिल्ली में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने पार्टी को अहंकारी बताया है और दावा किया है कि चुनाव में उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी. दरअसल केजरीवाल मुस्तफाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं समझ पाई. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी. दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी पार्टी ने एकमत से लोकसभा चुनावों के लिए 'आप' से गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है. इसके बाद केजरीवाल ने दावा किया कि, 'लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी.' अल्पसंख्यक बहुल मुस्तफाबाद में केजरीवाल ने लोगों से यह ध्यान रखने को कहा कि उनका वोट कांग्रेस और आप के बीच नहीं बंटे. उन्होंने कहा, 'दिल्ली में आप को वोट दें क्योंकि सिर्फ हम ही लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हरा सकते हैं.' पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए सात में से छह पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. हालांकि इसके बाद भी यह कयास लगाए जाते रहे कि कांग्रेस और 'आप' का यहां चुनावी तालमेल हो जाएगा.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment