हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया है. इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया से लेकर घर तक काफी बधाईयां मिलीं. आलिया ने अपने घर पर एक पार्टी भी रखी थी जिसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ कई सारे कलाकार भी नजर आए थे. लेकिन अब आलिया से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. रणबीर ने दिया शानदार गिफ्ट आलिया के 26वें जन्मदिन पर गिफ्ट के तौर पर रणबीर कपूर ने एक खास तोहफा दिया है, जिससे आलिया बेहद खुश हो जाएंगी. दरअसल, रणबीर कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के लिए एक सरप्राइज रोमांटिक ट्रिप प्लान किया है. उनकी ये रोमांटिक ट्रिप यूएस के कॉलोराडो में एसपेन माउंटेन स्की रिजॉर्ट में होगी. इस दौरान दोनों अपना क्वालिटी टाइम एंजॉय करेंगे. हाल ही में वो जन्मदिन पर आलिया के घर भी उन्हें बधाई देने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं. 'ब्रह्मास्त्र' में आएंगे नजर आपको बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार किसी फिल्म में साथ आने वाले हैं. इस फिल्म का नाम है ‘ब्रह्मास्त्र’, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म तीन पार्ट में बनने वाली है. इस फिल्म से हाल ही में रभीर का लुक रिवील किया गया था. इन दोनों की लव स्टोरी इसी साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment