बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग को खत्म किया है. ऐसे में अब खबर है कि सलमान खान मध्य प्रदेश टूरिज्म को प्रमोट करने की तैयारी में हैं. सलमान खान को बहुत जल्द मध्य प्रदेश टूरिज्म के किसी एड में देखा जा सकता है. बहुत जल्द इस खबर कि अधिकारिक घोषणा भी की जाने वाली है. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया था कि 'आप सब जानते हैं कि सलमान खान इंदौर के रहने वाले हैं. मैंने उनसे मंगलवार को बात की थी और उनसे पूछा था कि वे मध्य प्रदेश के लिए कैसा रोल निभा सकते हैं. वे इस राज्य के पर्यटन और टूरिज्म सेक्टर को प्रमोट करने में दिलचस्पी रखते हैं. वे इस सिलसिले में 1 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक यहां होंगे.' यह भी पढ़ें : Big B at Siddhivinayak Pics: 'बदला' की रिलीज के बाद सिद्धिविनायक पहुंचे बिग बी सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई में रहने से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में रहा करते थे. सलमान खान का जन्म भी वहीं हुआ था. ऐसे में अब सलमान खान अपने राज्य को प्रमोट करने जा रहे हैं. सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो सलमान खान इस साल अपनी फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, शशांक सनी अरोड़ा, जैकी श्रॉफ, तब्बू जैसे तमाम बड़े सितारे नजर आएंगे.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment