पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करके भारत से फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की मौजूदा स्थिति पता चली है. हजारों करोड़ों का स्कैम कर ये भगोड़ा लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूम रहा है. ब्रिटेन के अखबार टेलीग्राफ ने उसे लंदन के वेस्ट एंड इलाके में घूमते हुए पकड़ा. अखबार के मुताबिक, नीरव मोदी फिलहाल यहीं पर 80 लाख पाउंड (करीब 70 करोड़ रुपए) के आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा है. अखबार ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें दिख रहा है कि नीरव मोदी ने अब दाढ़ी-मूंछ रख ली हैं. उसने ऑस्ट्रिच हाइड की जैकेट पहन रखी है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है. अखबार के पत्रकार ने मोदी से कई सवाल किए, लेकिन उसने किसी का जवाब नहीं दिया. उन्होंने नीरव मोदी से यह भी पूछा कि क्या उसने ब्रिटेन में शरण के लिए आवेदन किया है? इस पर भी वह 'सॉरी, नो कमेंट' कहकर निकल गया. अखबार ने इस भगोड़े हीरा कारोबारी को लेकर और भी तफ्तीश की और बताया कि वह सेंट्रल लंदन के एक आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा है और सोहो में हीरे का नया कारोबार भी शुरू किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव मोदी अपने घर से दफ्तर तक अपने कुत्ते के साथ पैदल चलकर ही जाया करता है. नीरव मोदी का कारोबार 'घड़ियों और जूलरी के होलसेल और रीटेल दुकान' के रूप में रजिस्टर्ड करवा रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, उसने यह कंपनी पिछले साल ही शुरू की है और कंपनी के डायरेक्टर में उसका नाम नहीं है. (साभार- न्यूज18 हिंदी, तस्वीर- टेलीग्राफ से साभार)
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Political equations in Maharashtra are still fluid despite the Shiv Sena, Nationalist Congress Party (NCP) and the Congress having apparentl...
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
No comments:
Post a Comment