आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. लोगों की उम्मीद पर ये फिल्म पूरी तरह से खरी नहीं उतर पाई. लोगों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया था. लेकिन अब आमिर इस फिल्म के गम से बाहर निकल चुके हैं और उन्होंने एक बड़ा फैसला किया है. इस फिल्म का बनाएंगे रीमेक आमिर खान ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. लेकिन ताजा जानकारी आ रही है कि वो जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं. फिल्मफेयर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ के हिंदी रीमेक की तैयारी शुरू कर दी है, जिसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा. ये पहली हॉलीवुड फिल्म होगी जिसमें आमिर खान नजर आएंगे. मिले थे 6 एकेडमी अवॉर्ड्स आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हॉलीवुड की फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ में हॉलीवुड कलाकार टॉम हैंक्स नजर आए थे, जिस साल ये फिल्म रिलीज हुई थी, उस वक्त इससे ज्यादा कमाई किसी भी फिल्म ने नहीं की थी. इस फिल्म को 6 एकेडमी अवॉर्ड्स मिले थे जिनमें से बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर शामिल थे.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment