महान बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने कैंसर से उबरने के बावजूद अगले महीने होने वाले मलेशिया ओपन से नाम वापिस ले लिया है जिससे टोक्यो ओलिंपिक 2020 में उनकी भागीदारी खटाई में पड़ गई है. ली को डाक्टरों ने आराम की सलाह दी है. मलेशियाई बैडमिंटन संघ ने कहा कि अपने शरीर पर ज्यादा बोझ नहीं डालने के मकसद से ली ने आगामी मलेशिया ओपन नहीं खेलने का फैसला किया है. हम चाहते हैं कि उन्हें रिकवरी के लिए पूरा समय दिया जाए. नाक के शुरुआती चरण के कैंसर का पता चलने के बाद से तीन बार के ओलिंपिक रजत पदक विजेता ली पिछले साल जुलाई से बैडमिंटन से दूर हैं.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment