भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑल राउंडर केदार जाधव टीम के हीरो रहे. पहले मैच में केदार जाधव ने शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. रविवार को केदार जाधव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसे लेकर उनके टीम के साथ ही उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. जाधव ने अपने इंस्टाग्राम पर सुपरबाइक के साथ एक स्टाइलिश तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर में जाधव गॉगल्स लगाकर बाइक पर बैठे हुए हैं.जाधव की इस तस्वीर पर टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा- रेस 4. चोट की वजह से टीम इडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या ने भी जाधव की तस्वीर पर कमेंट किया और लिखा- भाई-भाई सब का भाई केदार भाई. केदार को ट्रोल करने में शिखर धवन भी पीछ नहीं रहें और उन्हें केदार को सल्लू भाई कह दिया. वहीं दूसरी तरफ केदार जाधव ने टीम के सभी साथियों को धन्यवाद दिया है. View this post on Instagram A post shared by Kedar Jadhav (@kedarjadhavofficial) on Mar 1, 2019 at 7:22am PST शनिवार को खेले गए मैच में केदार जाधव के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. मैच के बाद केदार जाधव ने कहा कि वो अपनी गेंदबादी के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं, बल्कि उसका लुत्फ उठाते हैं. उन्होंने कहा, 'मेरी गेंदबाजी की सबसे अच्छी बात यह है कि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं.' मैच में केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी के बीच शानदार साझेदारी हुई. इस बारे में केदार जाधव ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में भी हमने ऐसी ही साझेदारी की थी. जब दूसरे छोर पर माही भाई मौजूद होते हैं तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती.'
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
Assembly Election जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने CRPF के काफिले पर IED ब्लास्ट किया जिसमें एक जवान जख्मी भी हुआ है
No comments:
Post a Comment