कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टॉम वडक्कन के बीजेपी में शामिल होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए राहुल से पत्रकारों ने जब इसे लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि टॉम वडक्कन बड़े नेता नहीं हैं इसलिए उनके कांग्रेस छोड़कर जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. Congress President Rahul Gandhi on Tom Vadakkan joining BJP: Vadakkan? No, no Vadakkan is not a big leader. pic.twitter.com/Ammxl3eNyJ — ANI (@ANI) March 15, 2019 सोनिया गांधी के करीबी रहे टॉम वडक्कन गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे. बाद में वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले. इस दौरान अमित शाह ने उन्हें गुलदस्ता देकर पार्टी में स्वागत किया. Delhi: Congress leader Tom Vadakkan joins Bharatiya Janata Party in presence of Union Minister Ravi Shankar Prasad. pic.twitter.com/7AtbF2QfHj — ANI (@ANI) March 14, 2019 वडक्कन ने इस दौरान पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायुसेना के हवाई हमले (Air Strike) पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया को लेकर उस पर निशाना साधा. वडक्कन ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के भीतर स्थितियों को लेकर आहत थे जहां यह स्पष्ट नहीं था कि सत्ता के केंद्र में कौन है. Tom Vadakkan: I left Congress party because when Pakistani terrorists attacked our land, my party's reaction to it was sad, it hurt me deeply. If a political party takes such a position that is against the country then I'm left with no option but to leave the party. pic.twitter.com/8oZYoFRGx4 — ANI (@ANI) March 14, 2019 वडक्कन ने कहा, ‘मैं बेहद आहत हूं, इसलिए यहां हूं. मैंने भारी दिल के साथ पार्टी (कांग्रेस) छोड़ी है. अगर कोई पार्टी राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करती है, तब पार्टी छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है.’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वो अब इस्तेमाल करो और फेंको की नीति अपना रहे हैं. लोकसभा चुनाव से ऐन पहले वडक्कन के इस कदम से कांग्रेस को बेहद असहज स्थिति का समना करना पड़ा. माना जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में वडक्कन को केरल की किसी सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment