सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में खत्म की गई है. एक रोमांटिक सीन के साथ इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी. लेकिन अब सलमान कान ने खुद ही बताया है कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कब तक आएगा. जल्द होगा ट्रेलर रिलीज हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का टीजर रिलीज किया गया था जो लोगों को बेहद पसंद आया था. इस टीजर के सामने आने के बाद लोग लगातार सलमान से ये पूछ रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब आएगा? इसके बारे में अब सलमान ने खुद जानकारी दी है. इन दिनों सलमान अपने होम प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ‘नोटबुक’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी प्रमोशन के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सलमान ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. सलमान ने ये भी जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देख लिया है और वो उन्हें बेहद पसंद भी आया है. सलमान के मुताबिक, ‘मैंने ये ट्रेलर बीते दिन (19 मार्च) को ही देखा है. आप लोगों को ये जल्द ही देखने को मिलेगा. ये कमाल का है.’ ईद के मौके पर होगी रिलीज आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान की ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना, सलमान के अपोजिट नजर आएंगी.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
Udumbanchola Assembly Election 2021 | The Udumbanchola Assembly constituency is located in the Idukki district of Kerala. The Udumbanchola...
No comments:
Post a Comment