अमिताभ बच्चन जल्द ही सुजोय घोष की फिल्म ‘बदला’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे. लेकिन अब अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे कि इस उम्र में वो कुछ ऐसा करने जा रहे हैं. अमिताभ पहली बार करेंगे ऐसा अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘बदला’ में नजर आने वाले हैं लेकिन एक और खबर अमिताभ से जुड़ी हुई सामने आ रही है. खबर के मुताबिक, अमिताभ इस फिल्म में ‘गली बॉय’ रणवीर सिंह की तरह रैप करते हुए नजर आएंगे. रणवीर की फिल्म की सफलता को देखते हुए ही ‘बदला’ के मेकर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है. इस रैप गाने का टाइटल नाम ‘औकात’ होगा. अमिताभ बच्चन खुद ही इसके लिए अपनी आवाज देंगे. बताया जा रहा है कि अमिताभ का ये गाना फिल्म में क्रेडिट लाइन के सात चलेगा. कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अमिताभ फिल्म के थ्रिलर पार्ट को बयां करेंगे. इस रैप के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर सुजोय घोष ने कहा कि, ‘हमने फिल्म के लिए जो रैप लिया है, उसमें अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज फिट बैठ रही है. रैप में दर्शकों को अमिताभ का कूल अंदाज नजर आएगा. इस रैप का म्यूजिक क्लिंटन सेरेजो ने किया है. साथ ही इसकी कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की है.’ Wait for some crazy fireworks !!#BadlaUnplugged pic.twitter.com/9wLAGbB4xU — taapsee pannu (@taapsee) February 25, 2019 जल्द होगी फिल्म रिलीज आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन के साथ एक बार फिर तापसी पन्नू फिल्म में नजर आने वाली हैं. इससे पहले दोनों को ‘पिंक’ में साथ में देखा गया था. ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
"The government is committed to removing the cobwebs that come in the way of rapid industrialisation. We will work towards making India...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
Mumbai: The Congress said on late Thursday night that it had conveyed its stand about portfolio allocation to Maharashtra Chief Minister Ud...
No comments:
Post a Comment