👉निकोबार द्वीप में भूकंप के 🌬झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 😲तीव्रता - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Thursday 28 February 2019

👉निकोबार द्वीप में भूकंप के 🌬झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 😲तीव्रता


अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां पर सुबह 5:30 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी यहां पर 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र निकोबार द्वीप क्षेत्र में था।


बता दें कि जितना ज्यादा रिक्टर स्केल पर भूकंप आता है, उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे 7.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर जहां इमारतें गिर जाती हैं, वहीं 2.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर हल्का कंपन होता है। भूकंप के समय धरती के कंपन के अधिकतम आयाम और किसी आर्बिट्रेरी छोटे आयाम के अनुपात के साधारण गणित को 'रिक्टर पैमाना' कहते हैं। 'रिक्टर पैमाने' का पूरा नाम रिक्टर परिमाण परीक्षण पैमाना है।


बता दें कि अंडमान-निकोबार के कुछ इलाके को जोन-5 में रखे गए हैं। जोन 5 को भूकंप के लिहाज से सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है। गत 20 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4।0 थी।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages