प्रभास की आने वाली फिल्म ‘साहो’ इन दिनों कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है. इस फिल्म की शूटिंग काफी वक्त से चल रही है. इस फिल्म के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है. काफी सारे पोस्टर्स और वीडियोज भी अब तक सामने आ चुके हैं. लेकिन अब एक और अहम खबर फिल्म से जुड़ी हुई सामने आ रही है. एक और वीडियो आएगा सामने बीते साल 22 अक्टूबर को फिल्म की एक मेकिंग का वीडियो ‘शेड्स ऑफ साहो’ सामने आया था. महज 1 मिनट 22 सेकंड्स के इस वीडियो को देखकर दर्शक बेहद खुश थे. तभी से इस फिल्म एक अगले वीडियो का इंतजार है. मेकर्स ने भी इशारा दिया था कि इस तरह के अभी और वीडियो दर्शकों के सामने आएंगे. इसीलिए फिल्म मेकर्स ने एक अहम कदम उठाया है. अब इस फिल्म का अगला वीडियो भी जल्द ही सामने आने वाला है. मेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख भी बता दी है. ये वीडियो 3 मार्च को सोशल मीडिया पर रिलीज की जाएगी. 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म बता दें कि प्रभास की ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इश फिल्म में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं. इसके साथ नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, टीनू आनंद और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आएंगे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
With 156 of the total 182 seats in the Gujarat Assembly in its account, the BJP has not only continued its undefeated streak in the state, b...
-
यात्री फ्लाइट के दौरान 30000 फीट ऊपर भी इंटरनेट और कॉल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह सुविधा अक्टूबर महीने से शुरू होगी from Jagran Hindi New...
No comments:
Post a Comment