रक्षामंत्री सीतारमन ने कहा कि अगर पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी फिर से सत्ता में नहीं आई तो देश फिर से 50 साल पीछे चला जाएगा. बेंगुलुरू में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो हम पचास साल पीछे चले जाएंगे. ऐसी स्थिति में हम पहली बार वोट करने वालों को साथ भी अन्याय करेंगे. न्यूज़ 18 के अनुसार सीतारमन ने कहा, हममें से जिन लोगों का जन्म बीसवीं सदी में हुआ है वे लोग पहली बार वोट करने वाले लोगों के खिलाफ अन्याय करेंगे. क्या हम ऐसे लोगों को फिर से सत्ता में वापस लाकर पहली बार वोट करने वाले युवाओं के साथ अन्याय करना चाहेंगे जो लोग स्वच्छ राजनीति नहीं करते और जो लोग देश से पहले अपने आपको रखते हैं. रक्षामंत्री ने मोदी की प्रशंसा करते हुए ये भी कहा किसी भी देश के इतिहास में ये आमतौर पर नहीं होता है कि आपको इस तरह का नेतृत्व मिले जैसा अभी आपके पास है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
ट्रंप ने कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लागू कर...
-
With 156 of the total 182 seats in the Gujarat Assembly in its account, the BJP has not only continued its undefeated streak in the state, b...
No comments:
Post a Comment