डेविस कप में पहले दिन 2-0 से पिछड़ने के बाद भारत की डबल्स जोड़ी दिविज शरण और रोहन बोपन्ना ने करो या मरो की स्थिति में इटली की जोड़ी को हराकर भारत को पहली जीत दिलाई. इस जीत ने इटली के खिलाफ भारत की उम्मीद को कायम रखा है और स्कोर 2-1 हो गया है. दिविज और बोपन्ना की जोड़ी ने इटली के मोतियो बेरेतीनी और सिमोन बोलेली को 4-6,6-3,6-4 से मात दी. पहले सेट में दोनों जोड़ियों के बीच कड़े मुकाबला देखने को मिला. एक समय पर दोनों का स्कोर 4-4 था. हालांकि इसके बाद बोपन्ना जबाव को झेल नहीं पाए और इटेलियन जोड़ी आसनी से जीत गई. Never say die.India hold strong to win the doubles against Italy. The comeback begins...#DavisCupQualifiers #INDITA pic.twitter.com/kqMUZBevO1— Davis Cup (@DavisCup) February 2, 2019 पहले सेट में हार के बावजूद भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और दूसरा सेट 6-3 से जीता. इसके बाद तीसरे सेट में इटली ने वापसी की और 3-1 की बढ़त बनाई. हालांकि इसके बाद बारतिया जोड़ी ने वापसी की और 4-4 से बराबरी की. बोपन्ना ने बेसलाइन पर और शरण ने नेट पर अच्छा खेल दिखाते हुए तीसरे सेट को अपने नाम किया. इसके बाद कोलकाता के साउथ क्लब में जैसे जान आ गई और भारतीय फैंस जीत की खुशी में झूमने लगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
ट्रंप ने कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लागू कर...
No comments:
Post a Comment