कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन में बोलते हुए राहुल गांधी ने जमकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर डर देखा जा सकता है, अब वह जानते हैं कि आप लोगों को बांटकर भारत पर शासन नहीं कर सकते. उन्होंने कहा 'ये देश हम सबका है. दो विचारधारा हैं- एक विचारधारा कहती है कि ये देश सोने की चिड़िया है. मतलब ये देश एक प्रोडक्ट है. सोने की चिड़िया से सोना मिलता है. ये देश एक नदी है. इस नदी में सब लोग हैं. इसमें सबको जगह मिलनी चाहिए.' आगे बोलते हुए उन्होंने कहा 'मोहन भागवत जी पूरे देश को पीछे से चलाना चाहते हैं. ये इनकी सोच है. हमारा कहना है कि हिंदुस्तान के इस्टीट्यूशन कांग्रेस पार्टी के नहीं है. वो इस देश के हैं. उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री होते हुए जज बाहर आकर कहते हैं कि हमें काम नहीं करने दिया जा रहा. जस्टिस लोया का नाम लेते हैं. बीजेपी अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट को काम करने नहीं दे रहे हैं. ये खुद को हिंदुस्तान से ऊपर समझ लेते हैं. ये देश इनको समझाना चाह रहा है कि देश ऊपर है और आप (बीजेपी) नीचे.' Rahul Gandhi: The institutions in India do not belong to any party, they belong to the country, and to protect them is our responsibility, be it Congress or any other party. They(BJP) think they are above the nation, in 3 months they will understand that nation is above them pic.twitter.com/VC7Azjk3Ot — ANI (@ANI) February 7, 2019 नरेंद्र मोदी जी को मेरे साथ 10 मिनट स्टेज पर खड़ा कर दो. मेरे साथ डिबेट करवा दो. ये डरपोक व्यक्ति हैं. मैं इनको पहचान गया हूं. जब इसके सामने आदमी खड़ा होता है तो मोदी जी पीछे भाग जाते हैं. #WATCH Rahul Gandhi: I challenge the BJP, let Narendra Modi ji debate with me for 10 minutes on stage. He is scared, he is a 'darpok' person. pic.twitter.com/tjr1qkPI5l — ANI (@ANI) February 7, 2019 राहुल गांधी ने कहा 'हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री सिर्फ जोड़ने की बात कर सकता है, तोड़ने की नहीं, तोड़ने की कोशिश की तो हटा दिया जाएगा. 2019 में नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस को कांग्रेस हराने जा रही है.' Congress President Rahul Gandhi at AICC minority department national convention: Hindustan ka pradhanmantri sirf jodne ki baat kar sakta hai, todne ki nahi, todne ki kari toh usko hata diya jayega. 2019 mein Narendra Modi, BJP,aur RSS ko Congress harane ja rahi hai pic.twitter.com/hfvP7z0fgL — ANI (@ANI) February 7, 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
"The government is committed to removing the cobwebs that come in the way of rapid industrialisation. We will work towards making India...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
Mumbai: The Congress said on late Thursday night that it had conveyed its stand about portfolio allocation to Maharashtra Chief Minister Ud...
No comments:
Post a Comment