सरकार ने घरेलू कामगारों की मदद के लिए श्रम योगी मानधन योजना का ऐलान किया है. वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने Budget 2019 पेश करते हुए इस पेंशन योजना का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 10 करोड़ असंगठित मजदूरों को इस पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा. घरेलू कामगारों के लिए मासिक पेंशन योजना लागू होगी. उन्होंने कहा कि 60 साल पूरे होने पर हर महीने तीन हजार की पेंशन मिलेगी. इसके लिए 100 रुपए हर महीने देने होंगे. इससे असंगठित मजदूरों में काम करने वाले मजदूरों को फायदा मिलेगा. FM Piyush Goyal: A pension scheme is being launched called Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan, to provide assured monthly pension of 3000 rupees per month, with the contribution of 100 rupees per month, for workers in unorganized sector after 60 years of age https://t.co/qFNr9BKHxR — ANI (@ANI) February 1, 2019 गोयल ने कहा कि काम के दौरान किसी मजदूर की मौत होने पर अब मुआवजे के तौर पर 2.5 लाख की बजाए छह लाख रुपए दिए जाएंगे. ईपीएफओ की तरफ से मृतक के परिजनों को सहायता राशि के तौर पर 2.5 लाख की बजाए छह लाख की मदद मिलेगी. योजना के तहत 21 हजार तक वेतन वाले मजदूरों का बोनस 7 हजार रुपए होगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के अमेरिकी राजनयिक ब्रेट मैकगर्क ने अपने इस्तीफे में कहा कि सीरिया में आतंकवादी भाग रहे हैं, लेकिन हारे नहीं हैं और अम...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
No comments:
Post a Comment