आलिया भट्ट अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से किसी भी तरह का कोई कनेक्शन नहीं रखना चाहतीं. ऐसा इसलिए हम कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने घर पर एक पार्टी दी थी जिसमें आलिया को भी उन्होंने इनवाइट किया था लेकिन इश पार्टी में आलिया नहीं पहुंचीं. सिद्धार्थ के साथ नहीं रखना चाहतीं आलिया संबंध आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं रखना चाहतीं. तभी तो वो सिद्धार्थ की पार्टी में नहीं पहुंचीं. लेकिन लगता है एक साथ फिर से दोनों को आना ही पड़ेगा क्योंकि करण जौहर जल्द ही आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के लिए कुछ सीन शूट करने वाले हैं लेकिन आलिया, करण के कई बार समझाने के बाद भी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शूट करने के लिए राजी नहीं हैं. स्पॉटबॉय को सूत्र ने बताया है कि, सिद्धार्थ और वरुण के रिश्ते भी आपस में कुछ खास नहीं हैं लेकिन वरुण को उनके साथ शूट करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं है. वरुण ने शूटिंग के लिए हामी भर दी है लेकिन आलिया, सिद्धार्थ के साथ कंफर्ट फील नहीं करतीं. रणबीर को डेट कर रही हैं आलिया आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं. वो उनके साथ ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. हाल ही में ऐसी भी खबरें भी सामने आ रही थी कि दोनों इसी साल शादी भी करने वाले हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment