कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन और बजट पेश होने के साथ ही शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. लेकिन आखिर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए. वहीं बाजार लगातार दूसरे दिन जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ. शुक्रवार के दिन सेंसेक्स 212.74 अंक यानी 0.59 फीसदी तेजी के साथ 36469.43 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 62.70 अंक यानी 0.58 फीसदी बढ़कर 10893.65 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी के टॉप गेनर्स में हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, आयशर मोटर्स और एशियन पेंट्स रहे. दूसरी तरफ निफ्टी के टॉप लूजर्स में वेदांता, जी एटरटेनमेंट, यस बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक रहे. आज बाजार में बजट के कारण काफी उतार चढ़ाव देखा गया. बजट में वित्त मंत्री के जरिए टैक्स स्लैब को 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक कर दिया गया है. साथ ही सरकार के जरिए छोटे और सीमांत किसानों के लिए 6000 रुपए सालाना की न्यूनतम वार्षिक आय देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ऐलान किया गया. बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया था. दिन में सेंसेक्स 400 और निफ्टी 100 से ज्यादा अंकों की तेजी भी दिखा चुका था. हालांकि भाषण के बाद निफ्टी थोड़ा लुढ़क गया. वहीं आज ऑटो सेक्टर बढ़त में देखे गए.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment