पीओके के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद एक तरफ जहां पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियां अपनी सरकार को घेरने में लगी हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर देश के साथ खड़ी हैं. इसी के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण राज्य के लिए अपने उपवास को टाल दिया है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भारत-पाक के बीच बनी स्थिति के चलते वह अपना उपवास आगे बढ़ा रहे हैं. इस वक्त वह देश के साथ खड़े हैं. बता दें कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल ने 1 मार्च से आमरण अनशन करने का ऐलान किया था. In view of prevailing Indo Pak situation, I am postponing my upwas for full statehood of Delhi. We all stand as one nation today. — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2019 बता दें कि मंगलवार शाम विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है. ये बैठक शाम बजे होगी. बता दें कि वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक के बाद अरविंद केजरीवाल ने भारतीय वायु सेना के पायलटों को सलाम किया था. उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'मैं भारतीय वायु सेना के उन पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूं जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करके हमें गौरवान्वित किया है.' (साभार: न्यूज़18)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Even as I write this and even as the Karnataka High Court continues to livestream the Udupi hijab case, the “case” itself has proceeded alon...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
"The government is committed to removing the cobwebs that come in the way of rapid industrialisation. We will work towards making India...
No comments:
Post a Comment