अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बहुत जल्द एक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे. हालांकि, अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन मीडिया में ये खबरें खूब वायरल हो रही थी. लेकिन इन्हीं खबरों के बीच एक और तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं. शाहरुख के साथ नजर आए अमिताभ अमिताभ बच्चन फिल्मों में कब शाहरुख के साथ नजर आएंगे ये तो पता नहीं लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. इस सेल्फी को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा कि, ‘निर्माता और कर्मचारी’. T 3099 - .. the producer and the employed .. singing the selfies .. ! he the Producer , me the employed .. for 8th March pic.twitter.com/UrG664Zbqs — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 23, 2019 ‘बदला’ का किया है निर्माण बता दें कि, अमिताभ ने शायद कैप्शन में ये बात इसलिए लिखी है क्योंकि शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज’ ने उनकी आने वाली फिल्म ‘बदला’ का निर्माण किया है. शाहरुख के बारे में ऐसा भी कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में तापसी पन्नू के पति के रोल में नजर आएंगे. हालंकि, सामने आए ट्रेलर में शाहरुख कहीं भी नजर नहीं आए.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
With 156 of the total 182 seats in the Gujarat Assembly in its account, the BJP has not only continued its undefeated streak in the state, b...
-
यात्री फ्लाइट के दौरान 30000 फीट ऊपर भी इंटरनेट और कॉल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह सुविधा अक्टूबर महीने से शुरू होगी from Jagran Hindi New...
No comments:
Post a Comment