पत्नी 💃साक्षी के साथ पहली बार 🎞एड फिल्म में नजर 👀आए धोनी - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Thursday 28 February 2019

पत्नी 💃साक्षी के साथ पहली बार 🎞एड फिल्म में नजर 👀आए धोनी



टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खाली वक्त में जब क्रिकेट नहीं खेल रहे होते तो परिवार के साथ समय बिताते हैं। बताने की जरूरत नहीं कि उनके लिए फैमिली कितनी अहम हैं। कुछ माह पहले जब भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट खेल रही थी तो धोनी ने अपने परिवार के साथ खूब समय बिताया।


धोनी के लिए उनका परिवार कितनी अहमियत रखता है, इसकी झलक एक ताजा टीवी एड में देखी जा सकती है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने एक टूथपेस्ट ब्रांड के लिए टीवी एड शूट किया है। इस टीवी एड का एक 45 सेकेंड का वीडियो सामने आया है जिसमें ब्रांड ने अपनी टैगलाइन के साथ-साथ धोनी की जिंदगी को भी टटोलने की कोशिश की है।


धोनी इस एड में उस समय के बारे बताते दिखते हैं जब उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ था और उस समय वो अपने देश के लिए खेल रहे थे इसलिए परिवार के साथ नहीं रह पाए। माही ने अपनी उन भावनाओं को जाहिर किया है। धोनी के मुताबिक वो काफी मुश्किल पल था, लेकिन 2015 क्रिकेट विश्व कप में राष्ट्र के लिए अपनी सेवाएं देना उस समय प्राथमिकता थी। इस एड में फैंस धोनी और साक्षी के बीच का तालमेल और प्रेम भी देखने को मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages