इन दिनों बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नौजवान सितारों को काफी एनकरेज कर रहे हैं. उनके काम की सराहना करते हुए वो आए दिन नजर आ जाते हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘गली बॉय’ में किए गए काम के लिए आलिया भट्ट की सराहना की. उन्हें आलिया का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने आलिया को एक लेटर और फ्लॉवर्स बुके तक भेजा. अमिताभ ने आलिया की सराहना की हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ‘गली बॉय’ देखने के बाद आलिया भट्ट की काफी तारीफ की और इसकी एवज में उन्होंने आलिया को एक लेटर और बुके भेज कर उनकी सराहना की. आलिया ने बुके और लेटर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘लीजेंड के जरिए भेजे गए लेटर और फूल को मैं स्वीकार करती हूं. मैं उनकी आभारी हूं.’ View this post on Instagram Its not everyday you receive a letter from the legend. Grateful A post shared by Alia (@aliaabhatt) on Feb 23, 2019 at 4:05am PST सिद्धांत चतुर्वेदी को भी भेजा था बुके और लेटर आपको बता दें कि, आलिया भट्ट को लेटर और बुके भेजने से पहले अमिताभ बच्चन ने महज एक दिन पहले ही सिद्धांत चतुर्वेदी को भी इसी तरह का बुके और लेटर भेजकर उनके अभिनय की तारीफ की थी. सिद्धांत की ये डेब्यू फिल्म है लेकिन उनके अभिनय को अमिताभ के अलावा दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है और जमकर सराहना की है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
ट्रंप ने कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लागू कर...
-
With 156 of the total 182 seats in the Gujarat Assembly in its account, the BJP has not only continued its undefeated streak in the state, b...
No comments:
Post a Comment