पुलवामा आंतकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के वीजा मुद्दे पर एशियाई स्नूकर टूर का भारतीय चरण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. मार्च के अंतिम हफ्ते में बेंगलुरू में 10 रेड एशियाई टूर स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाना था, लेकिन आयोजकों के पाकिस्तानी क्यू खिलाड़ियों को वीजा देने की गांरटी नहीं देने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया.भारत के पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा जारी करने की गांरटी देने में विफल होने के बाद बिलियर्ड्स खेल के एशियाई परिसंघ (एसीबीएस) ने इसे स्थगित करने का फैसला किया. भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (बीएसएफआई) सचिव एस सुब्रमण्यम ने पीटीआई से कहा कि भारत में अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ जो हो रहा है, उसे देखते हुए हमने एसीबीएस को सूचित किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिये वीजा एक मुद्दा हो सकता है। इसलिये एसीबीएस ने एशियाई सनूकर टूर के अंतिम चरण को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि 24 में से छह खिलाड़ी पाकिस्तान या पाकिस्तानी मूल के हैं. उन्होंने वीजा के लिए आवेदन नहीं किया है लेकिन हमने मौजूदा हालत के बारे में एसीबीएस को अवगत करा दिया है. एशियाई स्नूकर टूर के पहले दो चरण कतर और चीन में कराए गए थे. भारत को टूर के अंतिम चरण का आयोजन करना था. बीएसएफआई अधिकारी ने हालांकि कहा कि कर्नाटक राज्य बिलियर्ड्स संघ इसी समय एक अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की योजना बना रहा है जो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बिना होगी. सुब्रमण्यम ने कहा कि केएसबीए एक अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की संभावना तलाश रहा है क्योंकि उन्हें राज्य सरकार से एशियाई टूर के लिये बजट की मंजूरी मिल गई थी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
West Bengal Assembly election 2021, Kulti profile: TMC's Ujjal Chatterjee won seat in past two pollsThe Kulti Assembly constituency lies in the Paschim Bardhaman district. It is a part of the Asansol Lok Sabha constituency. In 2016, Kulti ...
-
Bengaluru: BJP MLA Basanagouda Patil Yatnal’s “derogatory” comments against centenarian freedom fighter HS Doreswamy rocked the Karnataka A...
-
The Enforcement Directorate on Wednesday summoned Congress interim president Sonia Gandhi and her son and member of Parliament (MP) Rahul Ga...
No comments:
Post a Comment