वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तक उन सभी 2.5 करोड़ घरों या परिवारों तक बिजली पहुंच जाएगी, जो अभी इससे वंचित है. उन्होंने लोकसभा में वित्त वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए कहा कि सौभाग्य योजना का काम लगभग पूरा हो गया है. गोयल ने कहा, 'घरों के विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है. ढाई करोड़ ऐसे घरों की पहचान की गई है, जहां अभी बिजली नहीं है. सौभाग्य योजना के तहत सभी इच्छुक परिवारों को मार्च, 2019 तक बिजली का कनेक्शन मिल जाएगा. सौभाग्य पोर्टल के अनुसार, 16,320 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत 2,48,19,168 परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है. सौभाग्य योजना सितंबर, 2017 में शुरू हुई थी. सरकार ने बिजली से वंचित 2,48,47,762 ऐसे परिवारों की पहचान की थी, जिन्हें मार्च तक बिजली उपलब्ध कराई जानी है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
चौपारण : प्रखंड की लगभग दो लाख की आबादी पूरे 55 घंटे से अंधकार में है। प्रखंड क्षेत्र में ब्लैक आउट from Jagran Hindi News - jharkhand:haz...
-
कटकमसांडी : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत कंचनपुर में भूमि from Jagran Hindi News - jharkhand:haza...
-
हजारीबाग : भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। महंगाई दिन from Jagran Hindi News - jharkhand:hazaribagh https:/...
No comments:
Post a Comment