वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एबीसीडी 3’ को लेकर कुछ ज्यादा ही बिजी हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया है. इस फिल्म की शूटिंग 22 जनवरी से पंजाब के अमृतसर में हो रही थी. वरुण धवन ने सेट से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. ‘बेजुबां’ गाना फिर आएगा नजर रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एबीसीडी 3’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल हाल ही में खत्म हुआ है. अब फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. खबर के मुताबिक, ‘एबीसीडी 2’ के गाने ‘बेजुबां’ को ‘एबीसीडी 3’ में नए रंग और नए कलेवर के साथ फिल्माया जाएगा. इस गाने में पिछली बार की तरह वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके साथ ही फिल्म में 90 के दशक के एक गाने को भी शामिल किया जाएगा. इस गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अपनी आवाज देंगे. 10 फरवरी को पूरी टीम जाएगी लंदन आपको बता दें कि, इस फिल्म में वरुण धवन एक पंजाबी शख्स के किरदार में नजर आएंगे जबकि श्रद्धा कपूर पाकिस्तानी डांसर के तौर पर दिखाई देंगी. इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल लंदन में शूट होने वाला है. इस फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म की टीम 10 फरवरी को लंदन के लिए रवाना होने वाले हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के अमेरिकी राजनयिक ब्रेट मैकगर्क ने अपने इस्तीफे में कहा कि सीरिया में आतंकवादी भाग रहे हैं, लेकिन हारे नहीं हैं और अम...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
No comments:
Post a Comment