बॉलीवुड में अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बॉय' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जहां हाल ही में उनकी फिल्म का तीसरा गाना 'मेरे गली में' रिलीज कर दिया गया है. आपको बता दें, ये गाना डिवाइन और नेजी के गाने का रीमेक वर्जन है. ऐसे में इस गाने की शूटिंग से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रणवीर सिंह अपने क्रू मेंबर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. देखिए वीडियो. View this post on Instagram Jamming just before the shot! Funtimes @zoieakhtar @ranveersingh @siddhantchaturvedi @faroutakhtar @ritesh_sid @aliaabhatt @caesar2373 @thegulnaazkhan @auggypereira @vijay73872235 @iamteenaparadkar @ankan_sen7 @sahil_m_khan7official @alisha__behura A post shared by Bosco Martis (@boscomartis) on Jan 22, 2019 at 10:30am PST इस वीडियो को फिल्म के डांस कोरियोग्राफ बॉस्को मार्टिस ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. इसमें सभी कास्ट और क्रू मेंबर मिलकर फिल्म के गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. वाकई रणवीर सिंह अपने अंदर की एनर्जी अपने क्रू में पूरी तरह से डाल देते हैं ये वीडियो उसी बात का सबूत है. रणवीर सिंह की ये अदा उन्हें बहुत ही खास बनाती है. [ यह भी पढ़ें: Luka Chuppi New Poster: कार्तिक और कृति की 'लुका छुपी' का पहला शानदार पोस्टर आया सामने, यहां देखिए ] इस फिल्म में रणवीर धारावी में रहने वाले एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं. जो अपनी जिंदगी से बहुत परेशान है और बड़ा रैपर बनना चाहता है. रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं. जो रणवीर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा कल्कि कोचलीन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज की जाएगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
ट्रंप ने कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लागू कर...
-
Kalamassery Assembly Election 2021 | A UDF stronghold, Kalamassery is an industrial hub in Ernakulam district. The Kalamassery Assembly con...
-
Former Rajasthan deputy chief minister Sachin Pilot refuted the claims made by BJP leader Rita Bahuguna Joshi that she spoke to him about jo...
No comments:
Post a Comment