रविवार की रात मुंबई में सितारों ने उमंग पोलिस फेस्टिवल में खूब धूम मचाई. इस दौरान बॉलीवुड सितारों ने मुंबई पुलिस के परिवार वालों के लिए जमकर परफॉर्म किया. जहां इस इवेंट में शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ समेत कई सितारे नजर आए. जिन्होंने जबरदस्त अंदाज में परफॉर्म किया. इसके साथ ही सितारों ने पुलिस वालों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. जहां इस शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं. ऐसे में बॉलीवुड के बेबाक स्टार रणवीर सिंह ने भी यहां पुलिस वालों के साथ अपने अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई. लेकिन अब लगता है रणवीर का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया है. येही वजह है कि रणवीर सिंह को अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस तस्वीर में रणवीर सिंह पुलिस वालों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. लेकिन वहीं यूजर्स ने उन्हें वर्दी की इज्जत करने की सलाह दी है. [ यह भी पढ़ें: Umang Award 2019: पुलिस के गेटअप में नजर आए अक्षय, बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत ] रणवीर सिंह के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए लिखा कि ''यह तो हद हो गई, आप अपनी लिमिट क्रॉस मत करो, उन्हें भी यह पसंद नहीं आया है. आखिरकार वह इंडियन पोलिस है. उनके साथ इज्जत से पेश आए.'' वहीं कुछ यूजर्स ने रणवीर के इस अदांज को देखकर उन्हें पागल भी बुलाया.
Tuesday, 29 January 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Kalamassery Assembly Election 2021 | A UDF stronghold, Kalamassery is an industrial hub in Ernakulam district. The Kalamassery Assembly con...
-
ट्रंप ने कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लागू कर...
-
Former Rajasthan deputy chief minister Sachin Pilot refuted the claims made by BJP leader Rita Bahuguna Joshi that she spoke to him about jo...
No comments:
Post a Comment