बॉलीवुड में धमाल सीरिज से तीसरी फिल्म यानी 'टोटल धमाल' का पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के पोस्टर में अभिनेता अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अरशद वारसी, समेत कई सितारे इस पोस्टर में नजर आ रहे हैं. जहां फिल्म के सभी सितरों ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. जिसके बाद से ये पोस्टर कुछ ही समय में इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. View this post on Instagram Aaj se hoga sirf #TotalDhamaal. Gear up for The Wildest Adventure Ever!! Trailer out on 21st Jan. A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Jan 17, 2019 at 9:30pm PST इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद से से फिल्म के सभी सितारे बहुत उत्साहित हैं. जहां इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार हैं इस फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज होने वाला है. जिसे लेकर फैन्स बहुत उत्साहित हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में इस बार और भी बड़ी स्टारकास्ट को जोड़ गया है. जिसमें राजपाल यादव भी नजर आएंगे. [ यह भी पढ़ें: 72 Hours Movie Review : हर भारतीय को देखनी चाहिए '72 आवर्स' ] इंद्रा कुमार की 'टोटल धमाल' 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है. जहां इस बार इस फिल्म में आमिर खान और सोनाक्षी सिन्हा कैमियो करते नजर आएंगे. वहीं आपको बता दें, इस फिल्म में पहले संजय दत्त भी नजर आने वाले थे लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Political equations in Maharashtra are still fluid despite the Shiv Sena, Nationalist Congress Party (NCP) and the Congress having apparentl...
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
No comments:
Post a Comment