प्रधानमंत्री दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' की. इस कार्यक्रम में 24 राज्यों से बच्चे आए हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से कहा कि मेरे लिए ये कार्यक्रम किसी को उपदेश देने के लिए नहीं है. मैं यहां आपके बीच खुद को अपने जैसा, आपके जैसा और आपके स्थिति जैसा जीना चाहता हूँ, जैसा आप जीते है. मेरे लिए ये कार्यक्रम किसी को उपदेश देने के लिए नहीं है। मैं यहाँ आपके बीच खुद को अपने जैसा, आपके जैसा और आपके स्थिति जैसा जीना चाहता हूँ, जैसा आप जीते है : पीएम @narendramodi #ParikshaPeCharcha2 — BJP (@BJP4India) January 29, 2019 उन्होंने कहा कि अगर हम अपने आपको कसौटी के तराजू पर झौकेंगे नहीं तो जिंदगी में ठहराव आ जाएगा. जिंदगी का मतलब ही होता है गति, जिन्दगी का मतलब ही होता है सपने. जिंदगी का मतलब जी-जान से लगे रहना होता है. मां-बाप जो कहें उसे गौर से सुनना चाहिए, क्योंकि जब बच्चे गिरते हैं तो मां-बाप ही उन्हें संभालते हैं. लेकिन अभिभावकों को भी समझना होगा कि उनके प्रैशर के कारण ही बात बिगड़ती है. बच्चों को डांटते रहना ठीक नहीं है. उनकी गलतियों को प्यार से सुधारे. बच्चों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक कविता में लिखा है कि, 'कुछ खिलौनों के टूटने से बचपन नहीं मरा करता है.' इसमें सबके लिए बहुत बड़ा संदेश छुपा है. उन्होंने कहा, निराशा में डूबा समाज, परिवार या व्यक्ति किसी का भला नहीं कर सकता है, आशा और अपेक्षा उर्ध्व गति के लिए अनिवार्य होती है. एक कविता में लिखा है कि, “कुछ खिलौनों के टूटने से बचपन नहीं मरा करता है।'' इसमें सबके लिए बहुत बड़ा संदेश छुपा है : पीएम श्री @narendramodi #ParikshaPeCharcha2 — BJP (@BJP4India) January 29, 2019 तमिलनाडु के छात्र नरेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि आप टाइम कैसे मैनेज करते हैं. इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि हर किसी को भगवान ने 24 घंटे दिए हैं. सबको टाइम मैनेज करना आना चाहिए. टाइम मैनेजमेंट के बिना आगे नहीं बढ़ सकते. जो सफल लोग होते हैं, उन पर समय का दबाव नहीं होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्होंने अपने समय की कीमत समझी होती है. जो सफल लोग होते हैं, उन पर समय का दबाव नहीं होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्होंने अपने समय की कीमत समझी होती है : पीएम मोदी #ParikshaPeCharcha2 pic.twitter.com/M34ZyCeQeX — BJP (@BJP4India) January 29, 2019 एक अन्य सवाल में पीएम मोदी से पूछा गया कि आप इतने ऊर्जावान कैसे रहते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि जब मन में अपनेपन का भाव पैदा हो जाता है तो फिर शरीर में ऊर्जा अपने आप आती है और थकान कभी घर का दरवाजा नहीं देखती है. मेरे लिए भी देश के सवा सौ करोड़ देशवासी मेरा परिवार है. जब मन में अपनेपन का भाव पैदा हो जाता है तो फिर शरीर में ऊर्जा अपने आप आती है और थकान कभी घर का दरवाजा नहीं देखती है। मेरे लिए भी देश के सवा सौ करोड़ देशवासी मेरा परिवार है : पीएम मोदी #ParikshaPeCharcha2 pic.twitter.com/ml70vl93jF — BJP (@BJP4India) January 29, 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
West Bengal Assembly election 2021, Kulti profile: TMC's Ujjal Chatterjee won seat in past two pollsThe Kulti Assembly constituency lies in the Paschim Bardhaman district. It is a part of the Asansol Lok Sabha constituency. In 2016, Kulti ...
-
Bengaluru: BJP MLA Basanagouda Patil Yatnal’s “derogatory” comments against centenarian freedom fighter HS Doreswamy rocked the Karnataka A...
-
The Enforcement Directorate on Wednesday summoned Congress interim president Sonia Gandhi and her son and member of Parliament (MP) Rahul Ga...
No comments:
Post a Comment