बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के प्यार में दीवानी हो चुकी हैं. वहीं आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा का प्यार भी किसी से छुपा नहीं था. जब ये जोड़ी कभी-कभी एक दूसरे की टीशर्ट तक पहन लिया करते थे. इसके साथ ही आलिया और सिद्धार्थ की जोड़ी को कई बार एक साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता था. लेकिन जब से ये अलग हुए हैं, एक दूसरे से मिलना भी पसंद नहीं करते हैं. लेकिन खबरों की मानें तो हाल ही में बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड जब पीएम मोदी से मिलने गई थी. उस दौरान आलिया और सिद्धार्थ की मुलाकात हुई थी इस मुलाकात के समय रणबीर कपूर भी वहां मौजूद दिखाई दिए. जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पुराने सारे गिले शिकवे मिटाकर आलिया और रणबीर कपूर की तरफ अपनी दोस्ती का हाथ बढ़ाया. जिसके साथ ही इस जोड़ी को अपने नए घर की ओपनिंग पर आमंत्रित किया है. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन की खुशी में सिद्धार्थ ने बीते रोज देर रात पार्टी का आयोजन किया था. जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी. लेकिन इस पार्टी में न आलिया आईं न रणबीर कपूर दिखाई दिए. आपको बता दें, सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने नए घर के एक वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है. एक्टर के इस घर को डिजाइन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है. सिद्धार्थ का नया घर बहुत ही आलीशान है. [ यह भी पढ़ें : Happy Birthday Sidharth Malhotra: 34 के हुए सिद्धार्थ बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमघट, देखिए तस्वीरें ] रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिश्ता इन दिनों शादी के मोड़ पर पहुंच चुका है. जहां ये खबर भी गर्म है कि इस साल ये जोड़ी शादी कर लेगी. लेकिन आलिया का मन्ना है कि उन्होंने सारी चीजें अपने पार्टनर रणबीर पर छोड़ रखी है जैसा वो चाहेंगे वैसा ही काम होगा. देखना होगा अब ये जोड़ी कबतक शादी करती है. इसके साथ ही क्या आलिया सिद्धार्थ की दोस्ती कबूल करती हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
-
स्थानीय एवं नियोजन समिति की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य के अनुसूचित 13 जिलों में अगले 10 वर्षों तक संबं...
No comments:
Post a Comment