भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व चैंपिययन नोजोमी ओकुहारा को कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. सीजन के पहले सुपर 500 टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त सायना ने 48 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले को 21-18, 23-21 से अपने नाम किया. इस मैच से पहले दोनों खिलाड़ियों की जीत हार का रिकार्ड 8-4 से सायना के पक्ष में था।.साइना दोनों गेमों में बड़े अंतर से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने दमदार वापसी कीय सायना पहले गेम में एक समय 9-15 और दूसरे गेम में 14-18 से पिछड़ रहीं थी. हैदराबाद की 28 साल की इस खिलाड़ी ने 350,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट को 2017 में जीता था और 2011 में उपविजेता रहीं थी. सेमीफाइनल में उनका सामना शनिवार को तीन बार की विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन से होगा. सायना ने स्पेन की इस खिलाड़ी को पिछले10 मुकाबलों में से पांच में हराया है. ओकुहारा के खिलाफ मुकाबला शुरू से काफी कड़ा रहा. पहले सेट में मैच 9-9 की बराबरी पर था तब ओकुहारा लगातार छह अंक जीत कर बड़े अंतर से आगे हो गईं लेकिन साइना ने वापसी करते हुए 17-16 कर बढ़त कर ली. मैच इसके बाद 17-17 की बराबरी पर पहुंचा जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने ज्यादा मौके नहीं दिए और 21-18 से गेम अपने नाम कर लिया.
Saturday, 19 January 2019
Malaysia Masters Badminton : ओकुहारा को मात देकर सेमीफाइनल में सायना

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment