ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा. सिडनी में खेले गए पहले वनडे में हार के बाद भारत ने दूसरे वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से शानदार जीत हासिल की. अब सीरीज का फैसला मेलबर्न में होगा, यहां जीतने वाली टीम के नाम जिलेट वनडे ट्रॉफी हो जाएगी. कप्तान विराट कोहली (104) और अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 55) की बेहतरीन पारियों के दम पर भारत ने मंगलवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे. भारत ने इस लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श ने 123 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (48) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी भी की थी. मैच की जगह मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड MCG पर खेला जाएगा मैच का समय मैच भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 07:50 बजे शुरू होगा यहां देखें मैचों का लाइव प्रसारण:- सोनी पिक्चर नेटवर्क लिमिटेड (एसपीएनआई) पर लाइव स्ट्रीमिंग सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप hindi.firstpost.com पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरी सीरीज में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे
Thursday, 17 January 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
सिजुआ: जोगता थाना अंतर्गत टाटा सिजुआ 12 नंबर निवासी विक्रम चौहान के आवास से शुक्रवार की दे from Jagran Hindi News - jharkhand:dhanbad http...
-
अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले विधायक ने कहा कि संस्कार के बल पर ही इस पर नियंत्रण होगा. संविधान के बल पर नियंत...
-
Colchester, UK: The Labour prime minister Harold Wilson coined the phrase "A week is a long time in politics", something that has...
No comments:
Post a Comment